Edited By Deepika Rajput,Updated: 28 Jul, 2018 11:16 AM
उत्तर प्रदेश के आगरा में भारी बारिश होने से ताजमहल के चारों तरफ पानी भर गया है। इस दौरान सिर्फ फुटपाथ ही नजर आ रहा था जिस पर से लोग आते- जाते दिखाई दे रहे थे। ताजमहल के आस-पास भरे हुए पानी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में भारी बारिश होने से ताजमहल के चारों तरफ पानी भर गया है। इस दौरान सिर्फ फुटपाथ ही नजर आ रहा था जिस पर से लोग आते- जाते दिखाई दे रहे थे। ताजमहल के आस-पास भरे हुए पानी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बारिश से आगरा में ही नहीं बल्कि कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखी गई। कहीं-कहीं तो वाहन पूरे के पूरे पानी में डूब गए। कई जगह इमारतें भी गिर गईं। उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया।
इस दौरान कई जिलों में मकानों के ढहने से कई 20 से अधिक लोगों की मौतें हुई हैं। उप्र के ब्रज क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान मैनपुरी, मथुरा और आगरा में सबसे ज्यादा मौतें हुईं हैं। इनमें 4 बच्चे भी शामिल हैं।