Edited By Ruby,Updated: 05 Dec, 2018 02:59 PM
उत्तर प्रदेश नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रयागराज की जनता को शहर में कुंभ को लेकर विकास कार्यो से उपजी असहजता पर उसके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। खन्ना मेले को लेकर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण के बाद कहा, ‘‘हमारी सरकार प्रयागराज...
प्रयागराजः उत्तर प्रदेश नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रयागराज की जनता को शहर में कुंभ को लेकर विकास कार्यो से उपजी असहजता पर उसके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। खन्ना ने कुंभ को लेकर चल रहे विकास कार्यों के निरीक्षण के बाद कहा, ‘‘हमारी सरकार प्रयागराज की जनता के सहयोग के लिए बहुत आभारी है।’’उन्होंने कहा कि प्रयाग की जनता बहुत ही धैर्यवान है। विकास कार्यों के दौरान लोगों को तकलीफ जुरूर हुई जिसको उन्होंने बड़े धैर्य के साथ स्वीकार किया।
नगर विकास मंत्री ने बताया कि रामबाग में निर्मित फ्लाईओवर को शाम से जनता के लिए खोल दिया गया। आज ही फूलपुर और एमएनआईटी फ्लाईओवर भी चालू हो गए। सेतु निगम द्वारा निर्मित तीन और फ्लाईओवरों पर यातायात चालू होने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यहां के लोगों को जाम से होने वाली परेशानियों को नहीं झेलना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि तीनों फ्लाईओवर चालू होने से जाम की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। रामबाग फ्लाईओवर एक किमी लंबा है और शहर का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर है। एमएनआईटी और रामबाग फ्लाईओवर दोनो के परियोजना निदेशक सतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए बधाई दी। खन्ना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के हर उन चैराहों पर जहां पर किसी भी महान विभूतियों की मूर्तियां स्थापित हैं, उनकी सुरक्षा की ²दृष्टि से घेरा बन्दी की जाए, ऐसे सभी स्मारकों के साफ-सफाई नियमित रूप से की जानी चाहिए एवं हर मूर्ति पर रोज माल्यार्पण भी होना सुनिश्चित करें।