राहुल गांधी के 48वें जन्मदिन पर आयोजित किया गया हवन, राज बब्बर ने दी बधाई

Edited By Ruby,Updated: 19 Jun, 2018 04:30 PM

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आज कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद भी मौजूद रहे। इस दौरान राज बब्बर ने कहा कि आज की सियासत में एक...

लखनऊः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आज कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर समेत सांसद भी मौजूद रहे। इस दौरान राज बब्बर ने कहा कि आज की सियासत में एक ऐसे भरोसे का जन्मदिन है, जिसने विपक्ष को एक करने का मंसूबा पूरा कर दिया। धीरे-धीरे विपक्ष एक मंच पर आना शुरू हो गया है।

राज बब्बर ने चारबाग में हुए होटल अग्निकांड पर बोलते हुए कहा कि मृत आत्माओं को हमारी संवेदनाएं हैं। हमारे यहां कार्यालय में जो हवन आयोजित किया गया था उसमें मृत आत्माओं के लिए भी पूजा की गई है। 
PunjabKesari
योगी पर निशाना साधते हुए राज बब्बर ने कहा कि योगी सरकार से जांच की कोई उम्मीद नहीं। क्योंकि वह कोई कार्रवाई नहीं कर सकती। सरकार केवल वसूली अभियान में लगी है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार भ्रष्टाचार को रोक नहीं पा रही है। उसे रोकने के लिए हिम्मत और जज्बा चाहिए। उसके लिए आपको अपने लालच को त्यागना पड़ता है और ये उसे नहीं त्याग पाए।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सेवादल द्वारा आयोजित हवन-पूजन कार्यक्रम में राज बब्बर समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने भाग लिया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित जन्मदिन समारोह को लेकर विभिन्न कार्यक्रम हुए। जिसके बाद झलकारी बाई अस्पताल में मरीजों को फल वितरण एवं अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। दोपहर बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भण्डारे का भी आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस के कई नेताओं ने शिरकत की। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!