Loksabha Election 2019: डालिए, एक नजर हाथरस लोकसभा सीट पर

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 05 Apr, 2019 05:30 PM

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक हाथरस लोकसभा सीट है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इस लोकसभा सीट पर जाट वोटरों का खासा प्रभाव देखने को मिलता है। इस सीट पर पहली बार लोकसभा चुनाव 1962 में हुए। जिसमें कांग्रेस ने जबरदस्त जीत दर्ज की। साथ ही अगले दो...

हाथरसः उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक हाथरस लोकसभा सीट है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इस लोकसभा सीट पर जाट वोटरों का खासा प्रभाव देखने को मिलता है। इस सीट पर पहली बार लोकसभा चुनाव 1962 में हुए। जिसमें कांग्रेस ने जबरदस्त जीत दर्ज की। साथ ही अगले दो चुनाव 1967 और 1971 में भी यहां पर कांग्रेस ने परचम लहराया। 1977 में सत्ता विरोधी लहर में यह सीट भारतीय लोक दल के खाते में गई, लेकिन 1984 में एक बार फिर से कांग्रेस ने वापसी की। जबकि 1989 में यह सीट जनता दल के खाते में गई।
PunjabKesari
साल 1991 से लेकर 2004 तक इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा रहा। 2009 में यहां राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। गौरतलब है कि इस दौरान रालोद-बीजेपी का गठबंधन था। वहीं 2014 में मोदी लहर में इस सीट पर एक बार फिर से कमल खिला और बीजेपी के राजेश कुमार दिवाकर प्रचंड बहुमत से जीते। आइए जानते इस सीट के बारे कुछ खास बातें...

जानिए 2019 में कितने मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग
PunjabKesari

इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में हाथरस में कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 31 हजार 216 है। कुल मतदाताओं में पुरुष मतदाताओं की संख्या 9 लाख 90 हजार 708, महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 40 हजार 439 और ट्रांस जेंडर के कुल 69 मतदाता शामिल हैं।

हाथरस सीट के अंतर्गत कुल 5 विधानसभा सीटें
PunjabKesari
बता दें कि हाथरस लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल 5 विधानसभा सीटें आती हैं। जिनमें अलीगढ़ जिले की छर्रा, इगलास और हाथरस जिले की हाथरस, सादाबाद और सिकंदरा राऊ विधानसभा शामिल हैं।
PunjabKesari
2017 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां सिर्फ सादाबाद में बसपा ने जीत दर्ज की थी, जबकि अन्य सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया था।

एक नजर 2014 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari
अब एक नजर पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो साल 2014 में इस सीट पर बीजेपी के राजेश कुमार दिवाकर ने 5 लाख 44 हजार 277 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था। तो वहीं बीएसपी के मनोज कुमार सोनी 2 लाख 17 हजार 891 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के रामजी लाल सुमन को 1 लाख 80 हजार 891 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

एक नजर 2009 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari

साल 2009 में की बात करें तो RLD की सारिका सिंह ने 2 लाख 47 हजार 927 वोट हासिल कर जीत हासिल की थी। तो वहीं बहुजन समाज पार्टी के राजेंद्र कुमार 2 लाख 11 हजार 75 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के अनार सिंह को 1 लाख 15 हजार 187 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

एक नजर 2004 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari

साल 2004 में हुए लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो बीजेपी के किशन लाल दिलेर ने 1 लाख 75 हजार 49 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था। तो वहीं बीएसपी के रामवीर सिंह भैय्याजी 1 लाख 52 हजार 212 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के विमला पाल को 1 लाख 18 हजार 826 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रही थीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!