नशे में धुत प्रधान पति ने की हर्ष फायरिंग, गोली लगने से दो बच्चे गंभीर घायल

Edited By Ajay kumar,Updated: 05 Jul, 2022 03:58 PM

harsh firing two children seriously injured due to bullet injuries

हर्ष फायरिंग में कई लोग अपनी जान से हाथ धो चुके हैं बावजूद इसके मामला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। एसा ही एक मामला फर्रुखाबाद से सामने आया है। यहां नशे में धुत प्रधान पति द्वारा हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

फर्रुखाबादः हर्ष फायरिंग में कई लोग अपनी जान से हाथ धो चुके हैं बावजूद इसके मामला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। एसा ही एक मामला फर्रुखाबाद से सामने आया है। यहां नशे में धुत प्रधान पति द्वारा हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार देकर दोनों की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया है।

 जानकारी के अनुसार कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर खास निवासी पप्पू कश्यप की पुत्री की बारात बीती रात आई हुई थी। रात्रि 12 बजे द्वारचार का कार्यक्रम चल रहा था। द्वारचार कार्यक्रम देखने के लिए बच्चे व महिलाओं की काफी भीड़ थी। तभी हर्ष फायरिंग होने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान हेमलता राजपूत के पति सत्यपाल राजपूत ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कई फायर किए।जिसमें से एक गोली 8 वर्षीय प्रांशु पुत्र शंभू लाल व 10 वर्षीय अनुराग पुत्र राजीव के पेट में जाकर लगी। जिससे दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घायल के परिजनों द्वारा सूचना कंपिल पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंची कंपिल पुलिस ने दोनों घायल बच्चों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर आई। जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉ विपिन सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

नशे में धुत था प्रधान पति सत्यपाल राजपूतः राजीव
घायल अनुराग के पिता राजीव ने बताया कि प्रधान पति सत्यपाल राजपूत उस समय नशे में थे। तभी यह घटना घटित हो गई। फिलहाल में अभी घायलों के परिजनों द्वारा कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

प्रधान पति के खिलाफ की जाएगी कार्रवाईः क्षेत्राधिकारी
कायमगंज क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम ने बताया कि हर्ष फायरिंग का मामला प्रकाश में आया है जिसमें घायल हुए बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया है। हर्ष फायरिंग करने वाले प्रधान पति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!