Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 27 Jun, 2018 11:40 AM
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों की अचानक हालत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों का कहना है कि सभी मरीज फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं...
मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों की अचानक हालत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों का कहना है कि सभी मरीज फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं।
मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र सरवट का है। यहां के रहने वाले एक परिवार 6 सदस्यों की फूड पॉइजनिंग के कारण हालत बिगड़ गई। फ़ूड पोइजन के शिकार लोगों का कहना हैं कि उन्होंने पास की दुकान से एक कंपनी के दूध का पैकेट खरीद कर लाए थे। जिसकी उन्होंने चाय बनाकर पी थी। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने के बाद तुरंत उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है।