Edited By Ruby,Updated: 14 May, 2019 04:12 PM
सहारनपुरः सहारनपुर पुलिस ने जीआरपी डायल 100 प्रभारी/जहरखुरानी सेल प्रभारी को डकैती के आरोप में आगरा से गिरफ्तार किया है। दरअसल, सहारनपुर में आड़त व्यापारी से लाखो रुपये की लूट हुई थी। जिसके आरोप में आगरा जीआरपी इंस्पेक्टर ललित त्यागी को देररात थाना...
सहारनपुरः सहारनपुर पुलिस ने जीआरपी डायल 100 प्रभारी/जहरखुरानी सेल प्रभारी को डकैती के आरोप में आगरा से गिरफ्तार किया है। दरअसल, सहारनपुर में आड़त व्यापारी से लाखो रुपये की लूट हुई थी। जिसके आरोप में आगरा जीआरपी इंस्पेक्टर ललित त्यागी को देररात थाना लोहामंडी इलाके से किया गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही दो सिपाहियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
सूत्रों की मानें तो सहारनपुर के नांगल थाने में डकैती की घटना घटित हुई थी, जिसमें ललित त्यागी और एक पुलिसकर्मी का नाम सामने आया है। सहारनपुर पुलिस इंस्पेक्टर ललित त्यागी से पूछताछ कर रही है। इस मामले की चर्चाएं पूरे विभाग में जोरों से हो रही हैं। फिलहाल कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।