Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Jan, 2018 04:22 PM
उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर क्षेत्र में एक कांस्टेबल को 7 साल की मासूम के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मूलरुप से चंदौली का रहने वाला कांस्टेबल....
नोएडा: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर क्षेत्र में एक कांस्टेबल को 7 साल की मासूम के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मूलरुप से चंदौली का रहने वाला कांस्टेबल सुभाष सिंह नोएडा में सेल्सटैक्स विभाग में तैनात है।
कांस्टेबल पर आरोप है कि बुधवार शाम उसने अम्बेडकरनगर स्थित कालोनी में पड़ोस में रहने वाली एक 7 साल की मासूम के साथ बलात्कार किया। इस सिलिसले में मामला दर्ज कर आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।