रंजिश के चलते ग्राम प्रधान को मारी गोली, लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज

Edited By Deepika Rajput,Updated: 27 Jun, 2019 04:12 PM

gram pradhan shot in amethi

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में प्रधान को रंजिश के चलते गोली मार दी गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल घायल प्रधान का इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

अमेठीः उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में प्रधान को रंजिश के चलते गोली मार दी गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल घायल प्रधान का इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

अशोक सिंह बुधवार देर शाम एक वाहन से घर जा रहा था तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर सवार प्रिंस सिंह, जितेंद्र सिंह और उनके साथियों से उसका कुछ विवाद हो गया। इसके बाद प्रिंस और उसके साथियों ने अशोक पर गोलियां चलाईं और फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि उपरोक्त दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। थाने में कई बार मुकदमे भी दर्ज हुए हैं।

प्रिंस, जितेंद्र सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व ग्राम प्रधान सुरेन्द्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!