Edited By Anil Kapoor,Updated: 11 Jul, 2018 02:02 PM
शहर के स्कूलों में पॉलिथीन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमर कांत सिंह ने इस संबंध में मंगलवार को निर्देश जारी किए हैं। बी.एस.ए. ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इसे लागू करना सुनिश्चित करने को कहा है।
लखनऊ: शहर के स्कूलों में पॉलिथीन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमर कांत सिंह ने इस संबंध में मंगलवार को निर्देश जारी किए हैं। बी.एस.ए. ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इसे लागू करना सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही सरकारी स्कूलों के बच्चों के माध्यम से अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य सरकार ने 50 माइक्रोन से पतले पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को फैक्टरी मालिकों और व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें प्रतिबंध पर सहमति जताई गई। फैक्टरी मालिक और व्यापारियों ने कहा कि प्रतिबंध के बाद जांच के नाम पर उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। प्रमुख सचिव नगर विकास ने कहा है कि प्रतिबंध लगने वाले दिन से किसी भी कीमत पर इसे न बनाया जाए और न बेचा जाए। ऐसा करने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख सचिव ने बताया कि नगर विकास विभाग इस संबंध में जल्द शासनादेश जारी करने वाला है।