Edited By Anil Kapoor,Updated: 30 Sep, 2018 05:50 PM
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में विवेक तिवारी के परिवार के साथ मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सरकार इस घटना से दुखी है और परिवार के साथ खड़ी है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में विवेक तिवारी के परिवार के साथ मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सरकार इस घटना से दुखी है और परिवार के साथ खड़ी है। मौर्य ने कहा कि भविष्य में इसी तरह की घटना ना हो, यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जा रहे हैं। हम इस मामले में उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे जो इसके लिए उत्तरदाई हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विवेक तिवारी हत्याकांड पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि विवेक तिवारी तो हिंदू था? फिर उसको इन्होंने क्यों मारा? भाजपा के नेता पूरे देश में हिंदू लड़कियों का रेप करते घूमते हैं? अपनी आंखों से पर्दा हटाइए। भाजपा हिंदुओं की हितैषी नहीं है। सत्ता पाने के लिए अगर इन्हें सारे हिंदुओं का कत्ल करना पड़े तो ये दो मिनट नहीं सोचेंगे।
उन्होंने आगे लिखा है कि एक बेगुनाह हिन्दू को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। इसके बाद उनके हत्यारे से थाने में बिठा कर प्रेस कॉन्फ़्रेन्स करवाई गई। आपका मंत्री उनको अपराधी घोषित करता है। उनके लिए जब हम न्याय मांगते हैं तो भाजपा वाले कहते हैं हमारी औछी सोच है?