भगवान ऐसा पिता-भाई किसी को न दें, सुसाइट नोट में लिख फंदे पर झूली किशोरी

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 15 Jul, 2018 05:05 PM

god forbid anyone father and brother write in note

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी फंदे पर लटक कर जान दे दी। बताया जा रहा लड़की गृह कलेह से काफी परेशान थी। क्योंकि परिवार वाले उत्पीड़न करते थे...

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी फंदे पर लटक कर जान दे दी। बताया जा रहा लड़की गृह कलेह से काफी परेशान थी। क्योंकि परिवार वाले उत्पीड़न करते थे।

मामला एत्माद्दौला क्षेत्र के प्रकाश नगर का है। यहां की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मां ने अपने पति, सास और बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि वो बेटी का उत्पीड़न कर रहे थे। इसी से तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली। मौका-ए-वारदात से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।

सुसाइड नोट में लिखा था कि मेरी मौत के जिम्मेदार पिता, भाई, दादी और बुआ हैं। इन लोगों ने मेरी जिंदगी नरक कर दी है। मां को पागल कर दिया है। पिता ने उसे पढ़ाया तक नहीं। भाई ने कुछ दिन पहले घर में आग लगाई दी। पिता खाने तक के लिए नहीं देता। वो चाहती है कि इन सभी को सजा मिले। उसने लिखा है कि पिता ने उसे पढ़ाया तक नहीं। उसे और उसकी मां को भूखा रखा जाता है।

वे लोग उन्हें मार देना चाहते हैं। इसी कारण जान देने जा रही है। भगवान ऐसा पिता और बड़ा भाई किसी को न दें। इसी सुसाइड नोट के आधार पर उसकी मां ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। किशोरी का शव शनिवार सुबह घर में ही फंदे से लटकता मिला। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!