बहराइच से गायब लड़कियां 24 घंटे के भीतर अयोध्या से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Umakant yadav,Updated: 18 Jan, 2021 05:46 PM

girls missing from bahraich recovered from ayodhya within 24 hours

शहर के कोतवाली देहात क्षेत्र से गायब हुई 2 लड़कियों की बरामदगी बहराइच पुलिस ने अयोध्या से की है। यह बरामदगी मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर की गई। पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से आम जनमानस में पुलिस की कार्यशैली के प्रति विश्वास बढ़ा है।

बहराइच: शहर के कोतवाली देहात क्षेत्र से गायब हुई 2 लड़कियों की बरामदगी बहराइच पुलिस ने अयोध्या से की है। यह बरामदगी मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर की गई। पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से आम जनमानस में पुलिस की कार्यशैली के प्रति विश्वास बढ़ा है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर त्रियम्बक नाथ दुबे ने बताया कि 16 जनवरी 2021 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला रायपुर राजा निवासिनी माया सिंह पत्नी स्वर्गीय रघुनाथ सिंह ने थाना कोतवाली देहात पुलिस को लिखित सूचना दी कि उनकी बेटी शालिनी सिंह अपनी सहेली पूजा सिंह से मिलने के लिए गई थी उसके बाद से उन दोनों का कुछ पता नहीं है। माया सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करने के साथ दोनों लड़कियों की बरामदगी की प्रक्रिया तेज कर दी।

पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन कुमार मिश्र के निर्देश पर टीम गठित की गई और सर्विलांस के जरिए गायब लड़कियों की लोकेशन पता करके उन्हें अयोध्या से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद पुलिस की ओर से अग्रसर कार्यवाही की जा रही है। यह लड़कियां किन परिस्थितियों में बहराइच से अयोध्या पहुंची और उनका उद्देश्य क्या था यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!