Edited By ,Updated: 06 Jan, 2017 09:54 AM
आगरा की एक मार्कीट में एक दबंग लड़की मुंह में गुटखा दबाए हुए आई और बीच बाजार में एक दुबली-पतली लड़की को पीटने लगी।
आगरा: आगरा की एक मार्कीट में एक दबंग लड़की मुंह में गुटखा दबाए हुए आई और बीच बाजार में एक दुबली-पतली लड़की को पीटने लगी। दुबली लड़की ने भी पलटवार करते हुए हाथ-पैर चलाए। दोनों के मुंह से थर्ड क्लास गालियों की बौछार होने लगी। लड़कियों का यह झगड़ा देखने वालों की भीड़ लग गई। दोनों फाइट कर रही थीं और लोग फोटो-वीडियो बनाने में मस्त थे। घटना की जानकारी पर पुलिस आई और दोनों को थाने ले आई। थाने में जब मारपीट का कारण पता चला तो हर कोई शॉक्ड रह गया।
सड़क पर हुई 2 लड़कियों में फाइट
मामला एक नामी मोबाइल शो रूम को-ऑर्डिनेटर द्वारा लड़की को सैलरी के बदले बिस्तर गर्म करने की शर्त रखने का है। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत की तो को-ऑर्डिनेटर की ओर से आई एक लड़की ने बीच बाजार पीड़िता लड़की की पिटाई कर दी। पूरा मामला थाने पहुंचा और वहां करीब 2 घंटे तक ड्रामा चलता रहा। इस बीच शो रूम को-ऑर्डिनेटर और दबंग लड़की को बचाने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। आखिर में दोनों पक्षों ने लिखित राजीनामे पर साइन किया और घर चले गए।
सैलरी के बदले की सैक्स की डिमांड
जानकारी के मुताबिक अछनेरा थाना क्षेत्र की काजल (काल्पनिक) यहां किराए पर रहकर पढ़ाई कर रही है और साथ ही शाह मार्कीट में एक मोबाइल शोरूम में काम कर रही थी। उसने बताया कि उसको शो रूम को-ऑर्डिनेटर का रवैया ठीक नहीं लग रहा था, तो उसने वहां से नौकरी छोड़ दी। नौकरी छोड़ने पर उसकी 3 महीने की सैलरी को-ऑर्डिनेटर ने रोक ली और सैलरी के बदले सैक्स करने की शर्त रखने लगा। उसने लगातार कई बार मुझे फोन किया और व्हाट्सएप पर भी इसी शर्त पर सैलरी देने की बात की। पीड़िता के इंकार के बाद को-ऑर्डिनेटर की पसंदीदा महिला कर्मचारी ने उस पर मालिक की बात मानने का दबाव बनाया। इसके बाद सबक सिखाने के लिए काजल ने को-ऑर्डिनेटर की 1090 पर शिकायत कर दी।
कपड़े फटने तक चलता रहा ड्रामा
इसके बाद शो रूम को-ऑर्डिनेटर और महिला कर्मचारी ने मामला रफा-दफा करने की सैटिंग की और माफी मांग कर सैलरी देने का वायदा किया। राजीनामा लिखने के अगले ही दिन दबंग महिला कर्मचारी काजल के घर पहुंच गई और उसे गालियां देने लगी। डर की वजह से काजल बाहर नहीं निकली, लेकिन बुधवार देर शाम जब नौकरी की तलाश में काजल शाह मार्कीट पहुंची, तो दबंग महिला ने उसे पकड़ लिया और मारना शुरू कर दिया। काजल भी पीछे नहीं रही और उसने भी मारना शुरू कर दिया। मारपीट में दोनों के कपड़े भी फट गए, लेकिन मामला थमा नहीं।
UP Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें