लड़की पर अश्लील कमेंट करना मनचलों को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 11 May, 2018 05:53 PM

उत्तर प्रदेश में युवतियों से छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बेखौफ मनचले आए दिन पुलिस को चुनौती देते हुए छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला हरदोई जिले का है...

हरदोईः उत्तर प्रदेश में युवतियों से छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बेखौफ मनचले आए दिन पुलिस को चुनौती देते हुए छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला हरदोई जिले का है। जहां युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहे मनचलों को जब वहां मौजूद महिला सिपाही ने रोकना चाहा तो वह उनसे ही बदसलुकी करने लग गए। जिसके बाद महिला सिपाहियों ने युवकों की जमकर पिटाई की।

जानकारी के मुताबिक बेहटा गोकुल थाने के कमालपुर गांव के रहने वाले नूर मोहम्मद और शान मोहम्मद नामक दोनों युवक किसी मामले में महिला थाने आए थे। इन लोगों पर आरोप है कि महिला थाने के बाहर से निकल रही एक युवती पर इन लोगों ने कोई अश्लील कमेंट किया। यह देख कर महिला आरक्षियों ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने महिला थाने की महिला आरक्षीयों के साथ बदसलूकी की।

हंगामा देखकर और महिला सिपाही बी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने मनचलों को पकड़कर जमकर पीटा। पुलिस ने दोनों युवकों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!