Edited By Ruby,Updated: 08 Jul, 2018 01:18 PM
दिल्ली से सटे नोएडा में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक सेक्टर 38 ए में स्थित सबसे बड़े जीआईपी मॉल में एक लड़की ने तीसरे फ्लोर से छलांग लगा दी। आनन-फानन में लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फ़िलहाल...
नोएडाः दिल्ली से सटे नोएडा में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक सेक्टर 38 ए में स्थित सबसे बड़े जीआईपी मॉल में एक लड़की ने तीसरे फ्लोर से छलांग लगा दी। आनन-फानन में लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फ़िलहाल मॉल में लगे सीसीटीवी के आधार पर पुलिस अपनी कार्रवाई करने में जुट गई है।
लड़की की पहचान बरौला गांव की रहने वाली शिवानी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि युवती का प्रेमी उससे 3 दिन से बात नहीं कर रहा था। इस बात को लेकर वह अवसाद में थी। लड़की अलीगढ़ की रहने वाली थी। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने मृतक के पास से एक सोसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें मृतक ने इस घटना का जिम्मेदार अपने दोस्तों को ठहराया है। वहीं पुलिस इस मामले पर फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। मॉल प्रशासन ने भी कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है, लेकिन पुलिस फिर भी इस मामले की छानबीन गहनता से कर रही है।