खेत में कूड़ा फेंकने गई नाबालिग के साथ 5 युवकों ने किया गैंगरेप, हालत नाजुक

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 06 Aug, 2018 11:54 AM

उत्तर प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा के चाहे लाख दावे कर रही हो, लेकिन हकीकत में ये तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ताजा मामला कासगंज का है। जहां 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गांव के युवक ने 4 अन्य साथियों से मिलकर...

कासगंजः उत्तर प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा के चाहे लाख दावे कर रही हो, लेकिन हकीकत में ये तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ताजा मामला कासगंज का है। जहां 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गांव के युवक ने 4 अन्य साथियों से मिलकर गैंगरेप किया। लड़की को गंभीर हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बेसुध लड़की को जिला अस्पताल भर्ती कराया।
PunjabKesari
मामला सोरों कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव का है। यहां की रहने वाली लड़की के भाई ने बताया कि उसकी बहन घर से खेत में कूड़ा फेंकने गई थी। तभी गांव का रूपसिंह उसे पकड़ कर गन्ने के खेत में ले गया। यहां उसने अपने 4 साथियों के साथ मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप किया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटी लड़की अपने घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई।

जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित लड़की को मेडिकल परिक्षण के लिए अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने लड़की की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ रेफर कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक लड़की के परिजनों ने आरोपी रूपसिंह के खिलाफ ही तहरीर दी है। और तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!