Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 23 Apr, 2018 02:03 PM
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बारातियों और लड़की पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसके बाद लड़के वालों...
सोनभद्रः उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक शादी समारोह के दौरान बारातियों से मारपीट का मामला सामने आया है। जहां बारातियों और लड़की पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसके बाद लड़के वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक मामला बभनी क्षेत्र के चैना गांव का है। यहां के रहले वाले देवनारायण ने अपनी दोनों बेटियों की शादी एक ही दिन दो अलग-अलग परिवार में तय कर दी थी। जिसके चलते देवरानायण के घर रविवार रात को बारात पहुंची। वहीं इस दौरान डांस करते हुए बारातियों की लड़की पक्ष के लोगों से मारपीट होने लगी। तभी लड़की के पिता ने हंगामा बढ़ता देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस नो दोनों पक्षों का किसी तरह शांत कराकर मामला सुलझाया।
पुलिस के जाने के बाद दोनों लड़के पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने दोनों दुल्हों को घर के अंदर बंद कर दिया। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्राम प्रधान दीनदयाल जायसवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत किया।