देवबंद आतंक का मंदिर, आतंकी सरगना हाफिज सईद और बगदादी यहीं के छात्रः गिरिराज सिंह

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 28 Nov, 2018 06:43 PM

giriraj singh said

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह देवबंद पर विवादित बयान देकर एक फिर चर्चा में हैं। उन्होंने देवबंद को आतंक का मंदिर बता डाला। सिंह ने कहा कि आतंकी सरगना हाफिज सईद और बगदादी भी यहीं के छात्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवबंद में मानवता के संहार की शिक्षा...

सहारनपुरः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह देवबंद पर विवादित बयान देकर एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने देवबंद को आतंक का मंदिर बता डाला। सिंह ने कहा कि आतंकी सरगना हाफिज सईद और बगदादी भी यहीं के छात्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवबंद में मानवता के संहार की शिक्षा दी जाती है।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि गुरुकुल से आज तक कोई भी आतंकवादी नहीं निकला है। जबकि वह जानना चाहते हैं कि देवबंद शिक्षा का मंदिर है या आतंक का मंदिर। उन्होंने हाफिज सईद व बगदादी का संबंध भी देवबंद से होना बताया है।

गिरिराज सिंह इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने कहा कि देवबंद में मानव के संहार की शिक्षा दी जाती है। साथ ही उन्होंने कहा है कि यह जो आज देवबंद है। इससे पहले इसका नाम देववृन्द था। देवबंद के गुरुकुल से आज तक कोई भी बच्चा आतंकवादी बन कर नहीं निकला है। 

देवबंद में स्थित गुरुकुल में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहले से निर्धारित कार्यक्रम में आये थे। यहां उन्होंने गुरुकुल के छात्रों व संतों से भेंट की। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!