दहेज की खातिर पत्नी और मासूम बेटी को जलाया जिंदा, एक साथ उठी मां-बेटी की अर्थी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Jun, 2019 10:50 AM

ghazipur death due to burning suspect in mother daughter

उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के नोनहरा क्षेत्र में एक महिला और उसकी मासूम बेटी की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत हो गई। इस मामले में महिला के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के नोनहरा क्षेत्र में एक महिला और उसकी मासूम बेटी की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत हो गई। इस मामले में महिला के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार चतुर्वेदी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात नोनहरा क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी विश्वनाथ बिंद की पत्नी 24 वर्षीय धानमति देवी और उसकी 7 माह की पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। इस मामले में धानपति की मां सावित्री देवी ने दामाद विश्वनाथ बिंद पर अपनी बेटी और नतिनी को दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए दहेज हत्या मुकदमा दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि जंगीपुर निवासी धानमति की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व नोनहरा क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी विश्वनाथ बिद के साथ हुई थी। धानमति की 7 माह की पुत्री थी। सावित्री का आरोप है कि पति दहेज में बाइक की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर उसने मां-बेटी को जलाकर मार डाला। इस सम्बन्ध में मृतका की मां की तहरीर के आधार पर नोनहरा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!