एक तीर दो निशानेः प्लास्टिक से निजात पाने के लिए गाजियाबाद नगर निगम ने बनाया सुपर प्लान

Edited By Ruby,Updated: 05 Jul, 2019 05:59 PM

ghaziabad municipal corporation has created a road from polythene

गाजियाबादः पॉलिथीन और प्लास्टिक इस समय सभी के लिए बड़ी समस्या है। सरकार द्वारा प्रतिबंधित करने के बावजूद इसका प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है, लेकिन गाजियाबाद नगर निगम ने इसका हल ढूंढ निकाला है। दरअसल, गाजियाबाद में नगर निगम ने पहली बार पॉलिथीन से सड़क...

गाजियाबादः पॉलिथीन और प्लास्टिक इस समय सभी के लिए बड़ी समस्या है। सरकार द्वारा प्रतिबंधित करने के बावजूद इसका प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है, लेकिन गाजियाबाद नगर निगम ने इसका हल ढूंढ निकाला है। दरअसल, गाजियाबाद में नगर निगम ने पहली बार पॉलिथीन से सड़क बनाने का प्रयोग किया है। दिल्ली से सटे होने व मेट्रो सिटी होने के कारण गाजियाबाद में पॉलिथीन का काफी उपयोग होता है। पॉलिथीन को नष्ट करने में या रीसाइक्लिंग करने में ज्यादा खर्चा आता है जिसको लेकर नगर निगम ने यह पहल शुरू की है।
PunjabKesari
पहली बार नगर निगम 100 मीटर की सड़क पॉलिथीन इस्तेमाल करके बना रहा है। गाजियाबाद की मेयर और नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि 100 मीटर की सड़क की गुणवत्ता और क्षमता परखी  जाएगी और अगर यह सब कुछ ठीक रहा तो आगे और बड़े प्रोजेक्ट बनाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश में संभवत पॉलिथीन से पहली बार सड़क बनाई गई है। इसके लिए बाकायदा प्लांट भी लगाया गया है, जहां 120 डिग्री पर पॉलिथीन और अन्य सामान इस्तेमाल करके सड़क का मैटेरियल बनाया जा रहा है। सड़क बनाने में के रूप में 7 से 10 फ़ीसदी तक पॉलिथीन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
PunjabKesari
गाजियाबाद में प्लास्टिक की सड़क बनाने का निर्णय कुछ दिनों पहले लखनऊ में आला अधिकारियों की बैठक में लिया गया। नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने बताया कि लखनऊ में उच्च अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया था। पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में सड़क तैयार कराई जाएगी। सड़क के बनने के बाद इस पर भारी वाहन चलाकर देखा जाएगा, जिससे यह पता चल सके कि इस सड़क में कितना दम है। भारी वाहनों को सड़क कितना झेल पाती है। इसके अलावा यह भी देखा जाएगा कि सड़क कितने समय तक चल सकेगी। गाजियाबाद में यह प्रयोग सफल रहा तो फिर प्रदेश के अन्य निगम क्षेत्र में भी ऐसी सड़कें बनाई जाएंगी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!