विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर गाजियाबाद के लाल ने फहराया तिरंगा, परिवार में खुशी की लहर

Edited By Ruby,Updated: 03 Jun, 2019 12:18 PM

ghaziabad hoisted tricolor on the world s highest peak

गाजियाबादः  गाजियाबाद के रहने वाले युवक सागर कसाना ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर झंडा फहरा कर अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन किया है। वहीं बेटे की इस उपलब्धि पर परिवार में भी खुशी का माहौल है। इससे पहले सागर कसाना हिमाचल प्रदेश, लेह लद्दा

गाजियाबादः  गाजियाबाद के रहने वाले युवक सागर कसाना ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर झंडा फहरा कर अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन किया है। वहीं बेटे की इस उपलब्धि पर परिवार में भी खुशी का माहौल है। इससे पहले सागर कसाना हिमाचल प्रदेश, लेह लद्दाख, पहलगांव, अरुणाचल प्रदेश के अलावा यूरोप खंड की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलबर्श (रूस ) और अफ्रीका खंड की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया है।
PunjabKesari
सागर कसाना के पिता अजब कसाना ने बताया कि 6 अप्रैल 2019 से सागर ने पर्वतारोहण का अभियान शुरू किया। सागर कसाना लुकला ,फैकङीग, नैमचे बाजार, त्यागबोचे मोनेस्ट्री दिंगबोचे, लबोचे होते हुए 3 मई 2019 को बेस कैंप में पहुंचे। जहां पर 4 मई को बेस कैंप दो व तीन होते हुए माउंट एवरेस्ट सबमिट के लिए अभियान शुरू किया।
PunjabKesari
मौसम खराब होने के कारण उन्होंने सही मौसम के लिए करीब 18 दिन तक बेस कैप 4 पर इंतजार किया। कई बार बर्फीला तूफान भी आया, जिससे उनका काफी सामान का नुकसान भी हुआ। उन्होंने कहा कि सागर ने बताया कि भारत के तिरंगे ने उत्साह कम नहीं होने दिया। जिससे 22 मई 2019 को सुबह 10:15 पर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भारत का तिरंगा फहरा दिया।
PunjabKesari
बता दें कि सागर कसाना नोएडा कालेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र है। उनके पैतृक गांव शकलपुरा लोनी में खुशी की लहर है। अजब सिंह कसाना ने बताया कि सागर कसाना 1 जून को अपने देश लौटेंगे और उनके लौटने पर गाजियाबाद में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। सागर कसाना ने माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया। क्योंकि सागर कसाना नगर निगम गाजियाबाद के (स्वच्छता ब्रांड एंबेस्डर )भी है। और

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!