Edited By Ruby,Updated: 27 Nov, 2018 02:41 PM
उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता गायत्री प्रजापति ने जेल प्रशासन को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वह बिमार हैं इसके बावजूद उन्हें इलाज के लिए बाहर नहीं ले जाया जा रहा। इतना ही नहीं उनका यह...
लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता गायत्री प्रजापति ने जेल प्रशासन को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वह बिमार हैं इसके बावजूद उन्हें इलाज के लिए बाहर नहीं ले जाया जा रहा। इतना ही नहीं उनका यह भी कहना है कि उनके साथ पेशेवर अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। ऐसे हालात में उनके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है।
दरअसल, रायबेरली की कारागार में कैदियों की दारू पार्टी का वीडियो वायरल होने से पुलिस प्रशासन सर्तक हो गया है। जिसके चलते अपर जिला अधिकारी पूर्वी संतोष कुमार वैश्य और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने डेढ़ घंटे तक राजधानी के जिला कारागार की जांच की। इस दौरान वह प्रजापति की बैरक में पहुंचे। जिस पर प्रजापति ने कारागार प्रशासन पर उक्त आरोप गाए। हालांकि उनकी बैरक से किसी भी तरह का कोई हथियार या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
वहीं वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने कहा कि जेल में सब कुछ सामान्य है। पूर्व कैबिनेट मंत्री की भेदभाव की शिकायत गलत है। उन्हें जेल मैनुअल के मुताबिक सुविधाएं दी जा रही हैं।