Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 22 Nov, 2018 04:29 PM
उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला अपने पति के साथ धान कूटने खलिहान में गई थी। वहीं पर उन्हें बंधक बना महिला की हत्या कर लाश फेंक दी...
कौशांबीः उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला अपने पति के साथ धान कूटने खलिहान में गई थी। वहीं कुछ अज्ञात बदमाशों ने बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने महिला की हत्या कर लाश फेंक दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जब लाश को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीण विरोध जताने लगे।
मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र के गोबरसहाई का है। जहां किसान दंपत्ति रामबरन व उसकी पत्नी सुबह 4 बजे धान कूटने खलिहान में गई थी। वहीं पर बदमाशों ने दोनों को बंधक बना लिया और दंपत्ति को जमकर पीटा। बदमाशों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को फेंक दिया। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब ग्रामीण अपने खेतों की ओर जा रहे थे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना किसान के परिजनों को दी।
परिजनों की सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश पड़े किसान को जिला अस्पताल भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीण विरोध करने लगे और एसपी को बुलाने की बात कहने लगे। किसी तरह समझकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जिला अस्पताल में होश आने पर किसान रामबरन ने बताया कि चार की संख्या में आये बदमाशों ने उन्हें बंधक बना जमकर पीटा। मोबाइल में पति-पत्नी की फोटो दिखाया और थोड़ी दूर लेजाकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि घटना के बाबत अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।