Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 12 Nov, 2018 12:16 PM
उत्तर प्रदेश के हरदोई में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश को गोली लग गई। जिसे घायल अवस्था में पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। हालत गंभीर देखते हुए उसे...
हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश को गोली लग गई। जिसे घायल अवस्था में पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। हालत गंभीर देखते हुए उसे उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।
दरअसल टड़ियावां थाना पुलिस को अपने इलाके में कुछ बदमाशों के होने की सूचना मिली। जिसके बाद बगल के थाना पिहानी और टड़ियावां पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। टड़ियावां थाना इलाके में रहीमपुर जाने वाली सड़क पर दो बाइक पर सवार 4 लोगों को जाता देखकर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक पर बैठे बदमाशों ने पुलिस बल पर फायर करने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाब में बदमाशों पर फायरिंग की।
जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल होकर बाइक से गिर गया और उसने गन्ने के खेतों में भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस बल ने दौड़ा कर पकड़ लिया। जबकि 3 बदमाश बाइक सहित भागने में सफल रहे। पकड़े गए शातिर अपराधी की पहचान अरबाज पुत्र इजहार के रूप में हुई है।
घायल बदमाश हरदोई जिले के पाली ,शाहाबाद ,टड़ियावां ,पिहानी और लखनऊ के कई आपराधिक वारदातों के कई मामलों में वांछित हैं। इतना ही नहीं बदमाश पर विधायक के बेटे से रंगदारी मांगने के अलावा लखनऊ में कई अरपाधिक वारदातों के मामले दर्ज हैं।