Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Jul, 2018 08:40 AM
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां बदमाशों ने किराए के मकाने में रहने वाली दलित किशोरी के साथ गैंगरेप किया और फिर ईंट-पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या करने की कोशिश की।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां बदमाशों ने किराए के मकाने में रहने वाली दलित किशोरी के साथ गैंगरेप किया और फिर ईंट-पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकियों की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से मलीहाबाद की रहने वाली किशोरी के पिता की मौत हो चुकी है। वह मड़ियांव में अपनी मां और 4 भाइयों के साथ किराए के मकान में रहती है। मंगलावर शाम को वह घर से निकली और देर रात तक नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं लगा। इस बीच परिजनों को सूचना मिली की कुछ लोग एक किशोरी को बेहोशी व लहूलुहान हालत में ट्रामा सेंटर के गेट पर छोड़कर भाग गए।
सूचना मिलने पर परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे। होश में आने पर पीड़िता ने बताया कि मंगलवार शाम को घर से निकलते ही बउवा उसे सुनसान जगह ले गया। जहां पर उसके 3 साथी पहले से ही मौजूद थे। इसके बाद बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप किया और विरोध करने पर उसके चेहरे पर ईंट से कई बार किए। पीड़िता कहना है कि इसके बाद वह बेहोश हो गई। उसके बाद क्या हुआ? वह कैसे ट्रामा सेंटर पहुंची? उसे कुछ नहीं पता। पीड़िता ने बउवा के अलवा 3 अज्ञात आरोपियों पर भी रेप का आरोप लगाया है।