हैवानियत की हदें पार, 32 साल की गर्भवती महिला के हाथ-पैर बांधकर गैंगरेप

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jan, 2018 05:30 PM

gangrape by the hands and feet of a 32 year old pregnant woman

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दिलदहला देने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां कुछ दंरिदों ने शौच के लिए गई 32 साल की गर्भवती महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला...

बदायूंः उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दिलदहला देने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां कुछ दंरिदों ने शौच के लिए गई 32 साल की गर्भवती महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला। फिलहाल जिला अस्पताल में पीड़ित महिला इलाज चल रहा है।

इस बारे में एसएसपी चंद्रप्रकाश ने बताया कि शौच के लिए अकेली गई महिला के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने गैंगरेप किया। घटना शुक्रवार की सुबह की है। बताया जा रहा है कि जब महिला वापस घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में निकले। सरसों के खेत में बेहोश मिली सरसों के खेत में अर्द्धनग्न अवस्था में महिला बेहोश मिली। उसके हाथ बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। इसी जगह पर महिला के साथ गैंगरेप की वारदात हुई, जब महिला की हालत खराब होने लगी तो दरिंदे उसे वहीं छोड़ भाग निकले।

इस घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। जिसके बाद महिला को अस्पताल में  भर्ती कराया गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए बरेली अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मेडिकल जांच की जा रही है। पुलिस ने कहना है कि पीड़िता का बयान दर्ज किया जाएगा। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!