Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Oct, 2017 12:54 PM
उत्तर प्रदेश में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इतना ही नहीं अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि वो अब पुलिस पर...
आगराः उत्तर प्रदेश में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इतना ही नहीं अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि वो अब पुलिस पर भी हाथ साफ करने से नहीं कतरा रहे। ताजा मामले अनुसार आगरा में एक सिपाही को जुए खेलने वाले गिरोह को पुलिस के हवाले करना महंगा पड़ा है। गुस्साएं लोगोंं ने सिपाही पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं लोगों ने पुलिस थाने में भी काफी बवाल काटा है।
दरअसल मामला थाना ताजगंज क्षेत्र के वेटिकन सिटी का है, जहां के सिपाही ने बीते दिन कुछ जुआरियों का पर्दफाश कर उन्हे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया था। इसी बात से नाराज होकर जुआरियों के परिजनों ने सिपाही पर जानलेवा हमला कर दिया। सिपाही किसी तरह अपनी जान बचा कर अपने घर पहुंचा। लोग उसके घर भी पहुंच गए और जमकर तोड़फोड़ करने लगे। वहीं अपनी जान जोखिम में देख कर सिपाही ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान एक व्यक्ती घायल हो गया।
इस फायरिंग ने लोगों को बवाल करने का एक और मौका दे दिया। गुस्साए लोग पुलिस थाने में पहुंच गए। वहां जाकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। जिस कारण चौकी का काफी नुकसान हुआ। ऐसे में पुलिस थाने में भारी बल तैनात करना पड़ा। वहीं पुलिस ने बवाल को बढ़ावा देने वालों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।