मैत्री बस सेवा भारत-नेपाल रिश्तों को करेगी और मजबूत : CM योगी

Edited By Ruby,Updated: 12 May, 2018 05:26 PM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नेपाल और अयोध्या के बीच शुरू हुई बस सेवा से दोनों देश के रिश्तों में और मजबूती आएगी। योगी आज सरयू तट के किनारे स्थित रामकथा पार्क में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और नेपाल दो शरीर...

अयोध्याः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नेपाल और अयोध्या के बीच शुरू हुई बस सेवा से दोनों देश के रिश्तों में और मजबूती आएगी। योगी आज सरयू तट के किनारे स्थित रामकथा पार्क में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और नेपाल दो शरीर एक आत्मा हैं जिसका सीधा संबन्ध मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम व माता जानकी से है। इसलिए नेपाल के जनकपुर से अयोध्या के लिये शुरू हुई बस सेवा से दोनों के रिश्ते और मजबूत होंगे।

दोनों देशों में होंगे अच्छे संबन्ध स्थापित 
उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश से रिश्तों को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हजारों वर्षों की इस सांस्कृतिक संबन्धों की यात्रा को प्रारंभ कराकर नया आयाम दिया। इससे दोनों देशों में अच्छे संबन्ध भी स्थापित होंगे।  मुख्यमंत्री ने कहा कि हजारों वर्ष पहले भारऔर नेपाल सामाजिक संबन्धों से जुड़े थे। बहुत से लोग आए होंगे लेकिन उन लोगों ने दोनों देशों के भावनात्मक और सांस्कृतिक संबन्धों को मजबूत करने के लिये कोई कार्य नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी ने काशी से काठमाण्डू और अयोध्या से जनकपुर को सीधी बस सेवा से जोडऩे का काम किया है।  

अनेकों कडिय़ां भारत व नेपाल को आपस में जोड़ती हैं
उन्होंने कहा कि जब भगवान राम जनकपुर गए होंगे तो उस समय परिस्थितियां कैसी रही होंगी तथा आज की परिस्थिति कैसी हैं, समय और परिस्थितियां बदली होगी फिर भी नेपाल तथा भारत के सामाजिक संबन्ध वैसे ही हैं जैसे महाराजा दशरथ के समय रहे होंगे। योगी ने कहा कि नेपाल भारत के सांस्कृतिक संबन्धों को कभी अलग नहीं किया जा सकता। जिस प्रकार काशी का संबंध पशुपतिनाथ मंदिर से और जनकपुर का अयोध्या से है। ऐसी अनेकों कडिय़ां भारत व नेपाल को जोड़ती हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सांस्कृतिक संबन्ध राजनीतिक संबन्ध की अपेक्षा ज्यादा मजबूत होते हैं। दोनों देशों के संबन्ध आगे भी अटूट बने रहेंगे। इस कड़ी को और आगे बढ़ाने के लिए मैत्री बस सेवा शुरू की गई है जिसमें नेपाल के मंत्री, उच्चाधिकारी व तीर्थ यात्री अयोध्या आये हैं।  

अयोध्या के लोगों के लिए यह बहुत अच्छा अवसर
उन्होंने बताया कि यह लोग अयोध्या का महत्वपूर्ण स्थलों को देखेंगे तथा विवादित श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन भी करेंगे। योगी ने कहा कि अयोध्या के लोगों के लिए यह बहुत अच्छा अवसर है कि इन लोगों की अच्छी तरीके से खातिरदारी करें। योगी ने कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार ने अयोध्या के विकास को आगे बढ़ाने का काम किया है। दीपावली पर्व का संबन्ध अयोध्या से है। सरकार ने दीपोत्सव पर्व प्रारंभ कर यहां की पहचान को पुन: जीवित करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि इस बार दीपोत्सव पर्व अयोध्या में और अधिक भव्यता के साथ मनाया जायेगा।  इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल देश के जनकपुर से अयोध्या के लिये प्रारंभ की गई सीधी मैत्री बस सेवा का आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया और कहा कि यह ऐतिहासिक स्वागत है क्योंकि माता सीता के मायके जनकपुर से आए हुए लोग बहुत ही अछ्वुत दिखे।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!