UP के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 09 May, 2020 01:41 PM

former up cm mulayam singh yadav discharged from medanta hospital

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी  के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की तबीयत अब ठीक है। उन्हें मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनको पेट की तकलीफ व बुखार की...

लखनऊः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी  के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की तबीयत अब ठीक है। उन्हें मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनको पेट की तकलीफ व बुखार की शिकायत होने पर राजधानी लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गया था।

अस्पताल, के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर के ने बताया कि पूर्व CM को पांच दिन से पेट में तकलीफ के साथ बुखार भी था। इसके बाद बुधवार शाम चार बजे उन्हें अस्पताल लाया गया था। उनकी स्वास्थ्य जांच की गई। जिसके बाद गुरुवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अब वह बिल्कूल ठीक हैं।

बता दें कि यादव के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके साथ काफी देर तक छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा पूर्व सांसद डिंपल यादव भी अस्पताल मे मौजूद थें। । मुलायम सिंह यादव बढ़ती उम्र की वजह से आने वाली बीमारियों से पीड़ित हैं। इसके साथ ही उन्हें पेट की दिक्कतों के चलते कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।

वहीं समाजवादी पार्टी के अकाउंट से ट्वीट कर इसकी पुष्टी की गई। जिसमें कहा गया कि सपा के संस्थापक आदरणीय नेता जी स्वस्थ हैं और अस्पताल से लौटकर घर आ गए हैं। वह डॉक्टरों की सलाह के अनुसार आराम कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!