Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Feb, 2021 04:48 PM
बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक सदस्यों में एक पूर्व मंत्री आर के चौधरी कांग्रेस छोड़कर आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चौधरी समेत बसपा के कई नेताओं को आज सदस्यता दिलाई। बसपा से अलग होने के बाद चौधरी कांग्रेस में....
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक सदस्यों में एक पूर्व मंत्री आर के चौधरी कांग्रेस छोड़कर आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चौधरी समेत बसपा के कई नेताओं को आज सदस्यता दिलाई। बसपा से अलग होने के बाद चौधरी कांग्रेस में शामिल हुए थे तथा 2019 में उन्होंने मोहनलालगंज से लोकसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन वो हार गए थे।
चौधरी के अलावा पूर्व विधायक काली चरण राजभर भी आज सपा में शामिल हुए। विधानसभा के 2007 के चुनाव में उन्होंने गाजीपुर की जहूराबाद सीट से जीत हासिल की थी। इसके अलावा पूर्व मंत्री जय नारायण तिवारी ,वीरेन्द्र सिंह तथा भारतीय चुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी गुरबचन लाल ने भी सपा की सदस्यता ली। अखिलेश यादव ने दावा किया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में पार्टी की सरकार बनेगी।