विजिलेंस की रडार पर पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति, आय से अधिक संपत्ति मामले में दर्ज हुई FIR

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 27 Nov, 2020 08:13 AM

former minister gayatri prajapati on fir on vigilance fir filed

उत्तर प्रदेश में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति की एफआईआर दर्ज की है। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस की खुली जांच में गायत्री

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति की एफआईआर दर्ज की है। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस की खुली जांच में गायत्री की आय से अधिक संपत्ति के सबूत में थे जिसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपी गयी थी। शासन से अनुमति के बाद विजिलेंस ने लखनऊ में प्रजापति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।       

उन्होंने बताया कि मंत्री रहते हुए गायत्री पर आय से अधिक संपत्ति जमा करने का आरोप है। गायत्री के पास आय से छह गुना ज्यादा संपत्ति मिली थी। उसने कई गुना संपत्ति अपने करीबियों के नाम भी दर्ज करायी है। एफआईआर के बाद गायत्री की बेनामी संपत्तियों पर विजिलेंस का शिकंजा कस गया है। विजिलेंस के राडार में गायत्री के परिजन और करीबी भी है जिन पर जल्द शिकंजा कस सकता है। समाजवादी पार्टी के शासनकाल में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति एक अन्य मामले में फिलहाल जेल में है।

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!