यशवंत सिन्हा का भाजपा पर हमला, कहा-सत्ता में मौजूद लोग प्रजातंत्र को करना चाहते हैं समाप्त

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 24 Dec, 2018 02:49 PM

former finance minister yashwant sinha s attack on bjp

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा रविवार आजाद सेवा समिति के कार्यक्रम में शामिल होने सुल्तानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंच से पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नाम लिए बिना उन्हें दुर्योधन और दुशासन की संज्ञा दे डाली...

सुलतानपुरः पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा रविवार आजाद सेवा समिति के कार्यक्रम में शामिल होने सुल्तानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंच से पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नाम लिए बिना उन्हें दुर्योधन और दुशासन की संज्ञा दे डाली।

मंच से लोगों को संबोधित करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि मौजूदा राजनीति का माहौल बहुत गड़बड़ाया हुआ है। जो लोग सत्ता में है वे देश में प्रजातंत्र को समाप्त करना चाहते है और उनकी हर हरकत प्रजातंत्र को डैमेज करती है। सिन्हा ने कहा कि 3 हिंदी राज्यों में जनता ने शुभ संकेत दिए हैं। जीएसटी और किसानों के भी मुद्दे पर यशवंत सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

यशवंत सिन्हा ने जीएसटी को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली पर तंज कसते कहा कि 460 वस्तुओं का रेट कम किया गया, जब रेट फिक्स किया गया था तो दिमाग कहां था? आज जो बदलाव जीएसटी में किया जा रहा है, वह ये प्रूफ करता है कि जीएसटी लगाते समय दिमाग का इस्तेमाल नहीं किया गया। जिसके चलते यह संसोधन करना पड़ा।

बता दें कि आप नेता एवं राज्यसभा संजय सिंह द्वारा आजाद सेवा समिति की ओर से गरीबों को निशुल्क कंबल, रिक्शा सहित तमाम चीजें निःशुल्क वितरित कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें शामिल होने के लिये पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा आज सुल्तानपुर के खुर्शीद क्लब मैदान पहुंचे हुए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!