सजायाफ्ता पूर्व BJP विधायक को किया गया आगरा जेल में शिफ्ट

Edited By Ruby,Updated: 02 Jul, 2019 11:03 AM

आगरा/हमीरपुरः उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के जिला कारागार में करीब ड़ेढ माह से बंद भारतीय जनता पार्टी के सजायाफ्ता पूर्व विधायक अशोक सिंह चंदेल को आगरा और उनके सहयोगी आशुतोष सिंह को फतेगढ़ जेल में स्थान्तरित कर दिया गया है।

आगरा/हमीरपुरः उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के जिला कारागार में करीब ड़ेढ माह से बंद भारतीय जनता पार्टी के सजायाफ्ता पूर्व विधायक अशोक सिंह चंदेल को आगरा और उनके सहयोगी आशुतोष सिंह को फतेगढ़ जेल में स्थान्तरित कर दिया गया है।

प्रभारी जेल अधीक्षक विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि सामूहिक हत्या कांड के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश से जिला कारागार में पूर्व विधायक समेत उसके नौ साथी सजा काट रहे हैं। जिसमें सरकार ने अशोक सिंह चंदेल को आगरा और उसके साथी आशुतोष उर्फ डब्बू सिंह को फतेहगढ़ जेल स्थान्तरित कर दिया गया है।       
PunjabKesari
उन्होंने बताया कि जिला कारागार में सभी नौ अभियुक्त 13 मई से सजा काट रहे थे। पूर्व विधायक अशोक चंदेल और उसके सभी साथी हमीरपुर शहर के ही रहने वाले हैं। इसलिए जेल में अव्यवस्था फैल रही थी लिहाजा शासन ने फ़िलहाल दो बंदियों को यहां से स्थानांतरित कर दिया गया है। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।

बता दें कि हमीरपुर जिले से सदर विधायक अशोक सिंह चंदेल और भाजपा नेता राजीव शुक्ला में लंबे समय से राजनीतिक रंजिश थी। 26 जनवरी 1997 को देर शाम भरे बाजार राजीव शुक्ला के दो सगे भाइयों और भतीजों समेत 5 लोगों की हत्या हुई थी। इसमें राजीव शुक्ला के बड़े भाई राजेश शुक्ला, राकेश शुक्ला, राकेश का पुत्र गणेश के अलावा वेद प्रकाश नायक और श्रीकांत पांडे थे। वेद प्रकाश और श्रीकांत इनके निजी सुरक्षाकर्मी थे। इस सामूहिक हत्याकांड में विधायक अशोक सिंह चंदेल के निजी गनर समेत 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। हाईकोर्ट ने सामूहिक हत्याकांड का दोषी मानते हुए भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। शेष 10 अन्य आरोपियों को भी सजा सुनाई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!