उत्तर प्रदेश में कोहरे और शीतलहर का कहर जारी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jan, 2018 06:09 PM

fog and cold wave continues in uttar pradesh

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में चल रही शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई इलाके घने ...

लखनऊः पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में चल रही शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई इलाके घने कोहरे की चपेट में रहे। दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली। सर्द हवाओं के बीच राज्य के अधिसंख्य इलाके घने कोहरे की मार झेल रहे हैं।

 ठंड और कोहरे के कारण कई जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, वहीं सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी कोहरे का प्रतिकूल असर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार ठंड और कोहरे से अभी निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। राज्य के अधिसंख्य क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। फुर्सतगंज पिछले 24 घंटे में सूबे का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4़ 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। झांसी सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 26़ 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विभाग के अनुसार मुरादाबाद, गोरखपुर, बरेली, इलाहाबाद, कानपुर तथा आगरा मंडलों में तापमान सामान्य से कम रिकार्ड दर्ज किया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!