नोएडा: जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 तक शुरू हो सकती है पहली उड़ान

Edited By Umakant yadav,Updated: 21 Dec, 2020 11:36 AM

first flight of noida airport possible by december 2023 or january 2024

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का परियोजना कार्य तय समयानुसार प्रगति कर रहा है और यहां से पहली उड़ान दिसंबर 2023 अथवा जनवरी 2024 तक शुरू होने की उम्मीद है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

नोएडा: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का परियोजना कार्य तय समयानुसार प्रगति कर रहा है और यहां से पहली उड़ान दिसंबर 2023 अथवा जनवरी 2024 तक शुरू होने की उम्मीद है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

नोएडा जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (एनआईएएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अरुण वीर सिंह ने बताया कि इस विशाल परियोजना के चलते विस्थापित हुए तीन हजार से अधिक परिवारों के पुनर्वास का कार्य भी मई 2021 तक पूरा होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 दिसंबर को गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहे इस हवाईअड्डे के नाम, डिजाइन और लोगो (चिन्ह) को मंजूरी दी थी। स्विट्जरलैंड की निजी कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी को हवाई अड्डे के निर्माण का ठेका मिला है। वहीं, एनआईएएल प्रदेश सरकार की नोडल एजेंसी है जोकि परियोजना की प्रगति की निगरानी करेगी।

सिंह ने कहा, '' हवाईअड्डे के लिए रियायत समझौते पर सात अक्टूबर को हस्ताक्षर किए गए थे और परियोजना के लिए मास्टर प्लान अगले 60 दिनों के भीतर प्रस्तुत किया जाना था। मास्टर प्लान को चार दिसंबर को नागरिक उड्डयन मंत्रालय को उनकी टिप्पणी के लिए सौंपा गया। मंत्रालय से वापस आने के बाद इसे एनआईएएल बोर्ड की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, जहां से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण एवं विकास कार्य शुरू होगा।'' सिंह ने एक साक्षात्कार में कहा, '' परियोजना अब तक तय समयानुसार प्रगति कर रही है और इस हवाईअड्डे से पहली उड़ान दिसंबर 2023 अथवा जनवरी 2024 से संभव है।'' 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!