बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग, 2 फैक्ट्री के जलने से करोड़ों का नुकसान

Edited By Umakant yadav,Updated: 12 May, 2021 10:06 PM

fire in bulandshahr industrial area loss of croresto burning of 2 factories

मेंथोल उत्पादन इकाई से धुंआ निकलता नजर आया और उसने मालिक मनोज गुप्ता को सूचना दी। उसके बाद पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के दौरान मौके पर कोई नहीं था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया...

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह आग लगने से दो फैक्ट्री जलकर राख हो गयीं। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

एक सुरक्षाकर्मी को मेंथोल उत्पादन इकाई से धुंआ निकलता नजर आया और उसने मालिक मनोज गुप्ता को सूचना दी। उसके बाद पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के दौरान मौके पर कोई नहीं था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि करीब छह दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लगायी गयीं और दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। इसी बीच, बगल की पीवीसी पाइप फैक्ट्री में भी आग फैल गई थी।

उन्होंने बताया कि रसायनों के 20 से अधिक ड्रम में धमाका हुआ और आसामान में उसकी चिंगारी 30 मीटर से अधिक ऊंचाई तक गयी। तब राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की एक टीम भी बुलायी गयी और करीब पांच घंटे बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका। आग की इस घटना में एक करोड़ रूपये की आर्थिक हानि होने का अनुमान है। सिंह ने बताया कि इस बात की जांच चल रही है कि आग कैसे लगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!