Edited By Ajay kumar,Updated: 20 Dec, 2019 12:56 PM
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गुरुवार को तहजीब के शहर लखनऊ में हुए हिंसक उपद्रव के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त नजर...
संभलः नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गुरुवार को तहजीब के शहर लखनऊ में हुए हिंसक उपद्रव के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त नजर आए वहीं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क और नेता फिरोज खान सहित 17 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
बता दें कि हिंसक प्रदर्शन मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें एक मामला चौधरी सराय पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ का है। SP सांसद सहित 17 लोग नामजद हैं, जबकि सैकड़ों अज्ञात हैं। वहीं दूसरे मामले में रोडवेज बसों में तोड़फोड़ और आगजनी की FIR दर्ज की गई है। अब तक इस संबंध में 50 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। संभल में जिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉक्टर नाजिम के आह्वान पर चौधरी सराय में 1500 से 2000 समर्थकों द्वारा ज्ञापन देने के बाद वापस लौटते समय एक बस में आगजनी की गई थी। साथ ही दो बसों पर पथराव किया गया। जिससे बस के शीशे टूटने से चार लोग मामूली रूप से जख्मी हुए थे।