Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Feb, 2018 06:53 PM
वाराणसी में बसपा कार्यकर्ताओं की ऐसी बानगी देखने को मिली है। जिसे देखकर हर कोई दंग रह जाएगा। जहां एक कार्यकर्ता सम्मेलन में नए जिलाध्यक्ष को लेकर आपस में 2 गुट में जमकर मारपीट हुई। विवाद इत...
वाराणसीः वाराणसी में बसपा कार्यकर्ताओं की ऐसी बानगी देखने को मिली है। जिसे देखकर हर कोई दंग रह जाएगा। जहां एक कार्यकर्ता सम्मेलन में नए जिलाध्यक्ष को लेकर आपस में 2 गुट में जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में ईंट, पत्थर और कुर्सियां भी चलने लगीं।
जानकारी के मुताबिक बसपा के पहड़िया स्थित मंडल कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें बसपा के कोआर्डिनेटर रामकुमार कुरील भी मौजूद थे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दीपचंद के बजाय पार्टी के आलाकमान ने चंदौली के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण को वाराणसी जिले की कमान भी सौंप दी। ये बात पूर्व जिलाध्यक्ष दीपचंद के गुर्गों को इतनी बुरी लगी उन्होंने बैठक में हंगामा करना शुरु कर दिया।
वहीं बढ़ते विवाद को देखकर किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने किसी तरह दोनों गुटों को शांत कराया। बताया जा रहा है कि पार्टी में जिलाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर जुड़ा हुआ है। हालांकि इस बारे में बसपा के पदाधिकारी बोलने से कतरा रहे हैं।