Edited By Deepika Rajput,Updated: 04 Sep, 2018 01:16 PM
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। रंग बिरंगे परिधानों में बच्चों ने राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की।
अमेठीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। रंग बिरंगे परिधानों में बच्चों ने राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की।
इस मौके पर बच्चों ने दही हांडी का आनंद लिया। बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। बच्चों को मुरली, मोरपंख, माखन, मिश्री के शब्दों से परिचित कराया गया और कृष्ण के विभिन्न नाम कृष्णा, गोपाल, लल्लाजी, मुरलीधर, मधुसूदन, माधव, कान्हा, मोहन के बारे में बताया गया।
वहीं पर कोतवाली अमेठी में बड़े ही धूमधाम से यह त्योहार मनाया गया। रात 12 बजे घरों-मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों के अलावा घरों व सार्वजनिक स्थलों पर एक से बढ़कर एक झांकी बनाई गई थी।