Edited By Ruby,Updated: 04 Sep, 2018 05:16 PM
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 13 साल की मासूम बेटी के साथ रेप की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया है। वहीं जब मासूम ने इस पूरी घटना की जानकारी मां को दी तो...
महराजगंजः उत्तर प्रदेश के महराजगंज में रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 13 साल की मासूम बेटी के साथ रेप की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया है। वहीं जब मासूम ने इस पूरी घटना की जानकारी मां को दी तो उसने तुरंत कलयुगी पिता के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया।
घटना निचलौल थाना क्षेत्र के गांव की है। यहां 13 साल की मासूम को उसका पिता इलाज कराकर जंगल के रास्ते से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में उसके पिता ने अपनी बेटी को जबरन अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। बच्ची ने जैसे ही शोर मचाया तो कलयुगी पिता उसे जंगल में ही छोड़कर फरार हो गया।
पीड़ित बच्ची ने घर पहुंचते ही इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी। मां को जैसे ही इस घटना की जानकारी हुई उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। मां ने तुरंत कलयुगी पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। वहीं पुलिस ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।