Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Feb, 2018 12:26 PM
सहारनपुर में वेलेंटाइन डे के मौके पर एक ससुर ने बहु के साथ ये दिन मनाने की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन बहु ने ससुर के गंदे इरादों में कामयाब नहीं होने दिया। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है...
सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक महिला ने अपने ससुर पर रेप का प्रयास करने का आरोप लगाया है। वहीं जब इस घटना की जानकारी महिला के पति को हुई तो उसने थाने में पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक मामला देवबंद कोतवाली क्षेत्र के लखनौती गांव का है। पीड़िता ने बताया कि वह घर पर अकेली थी। इस दौरान ससुर ने उसे पांव दबवाने के बहाने बुला लिया है। इसके बाद ससुर अश्लील हरकतें करने लगा। मैंने जब इसका विरोध किया तो ससुर ने मेरी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। बहु का आरोप है कि ससुर ने पहले भी उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की है।
वहीं जब महिला का पति घर आया तो घायल पत्नी को देखकर दंग रह गया। पति के पूछने पर उसने सारी घटना की जानकारी उसे दी। जिसके बाद पति ने बुधवार को अपने पिता के खिलाफ थाने मेें तहरीर दे दी है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।