Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 25 Aug, 2018 01:33 PM
योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के तमाम दावे करती है, लेकिन हकीकत में ये दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ताजा मामला गोंडा का है। यहां सीएम योगी के दौरा करने से पहले एक युवक ने छात्रा से छेड़छाड़ की। इ...
गोंडाः योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के तमाम दावे करती है, लेकिन हकीकत में ये दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ताजा मामला गोंडा का है। यहां सीएम योगी के दौरा करने से पहले एक युवक ने छात्रा से छेड़छाड़ की। इस दौरान छात्रा के पिता ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसके पिता की पिटाई कर डाली। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
बता दें दबंग युवक स्कूल जा रही लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। जिसके बाद छात्रा ने अपने पिता को इस बारे में बताया। पिता ने दबंगों का विरोध किया तो उन्होंने उनकी पिटाई कर डाली और बुरी तरह से घायल कर दिया। इस बारे में पीड़ित पिता का कहना है कि बेटी ने दबंगों द्वारा छेड़छाड़ के बारे में बताया था। जिसके चलते उन्होंने पुलिस में भी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मामूली बात कह कर टाल दिया।
उधर, एसपी लल्लन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी