शर्मनाक: किशोरी से सौतेले पिता और भाई ने किया रेप, वीडियो बनाने के बाद दी ये धमकी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Jan, 2019 02:00 PM

father and cousion brother raped by teenager

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला शहर में 16 वर्षीय किशोरी के साथ सौतेले पिता और उसके रिश्ते के भाई ने कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने इसका एक वीडियो भी बनाया। क्षेत्रीय अधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला शहर में 16 वर्षीय किशोरी के साथ सौतेले पिता और उसके रिश्ते के भाई ने कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने इसका एक वीडियो भी बनाया। क्षेत्रीय अधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना शनिवार की है और पुलिस ने पीड़िता के सौतेले पिता वसीम और उसके रिश्तेदार तनवीर के खिलाफ भादंवि की विभिन्न धाराओं और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी फरार हैं। पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया और घटना की वीडियो बना उसे चुप रहने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता ने पहले पति के निधन के बाद पिछले साल अक्टूबर में वसीम से शादी की थी। तिवारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।

इस बीच, एक अन्य घटना में ट्रक चालक ने 16 वर्षीय किशोर का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। लड़का उसके लिए ट्रक सहायक की नौकरी करता था। क्षेत्रीय अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि घटना शनिवार को शामली जिले में हुई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!