फतेहपुर मामले में नया मोड़: पंचायती फरमान से क्षुब्ध होकर पीड़िता ने लगाई आग

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 15 Dec, 2019 01:44 PM

fatehpur case victim set ablaze by panchayati decree

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को 18 साल की लड़की को कथित रूप से दुष्कर्म बाद जिंदा जलाने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है और अब तक की पुलिसिया जांच में प्रेम प्रसंग में आये पंचायती फरमान से क्षुब्ध होकर आग लगने की...

बांदाः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को 18 साल की लड़की को कथित रूप से दुष्कर्म बाद जिंदा जलाने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है और अब तक की पुलिसिया जांच में प्रेम प्रसंग में आये पंचायती फरमान से क्षुब्ध होकर आग लगने की घटना सामने आई है।

हालांकि, पुलिस ने पीड़िता के आरोपी चाचा को बलात्कार और हत्या की कोशिश के आरोप शनिवार की शाम ही गिरफ्तार कर लिया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा अब तक की गयी जांच के हवाले से प्रयागराज परिक्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) सुजीत पांडेय ने बताया कि पीड़ित लड़की और आरोपी लड़के का घर आस पास ही है। उन्होंने बताया कि दोनों के घर से महज कुछ दूरी पर शनिवार सुबह हुई पंचायत में दोनों को एक-दूसरे से अलग रहने और लड़की की शादी दूसरी जगह होने तक लड़के को गांव से बाहर रहने को कहा गया था। पंचायत में लड़की और लड़का अपने परिजनों के साथ मौजूद थे। इसी बीच लड़की पंचायत से उठकर अपने घर गयी और आग लगा ली।

उन्होंने कहा कि पंचायत में लड़की और लड़के से अलग रहने और एक-दूसरे से न मिलने की कसम भी करवाई गई थी। पंचायत के फैसले से क्षुब्ध होकर लड़की ने आग लगाई है। एडीजी ने यह भी बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद यही बात जिलाधिकारी ने भी बताई है। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कहा कि 'शनिवार सुबह प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों पक्ष पंचायत में लड़की और लड़के के साथ मौजूद थे। पंचायत में तय हुआ था कि लड़की की शादी दूसरी जगह होने तक लड़का गांव से बाहर रहेगा और दोनों एक-दूसरे से बात नहीं करेंगे।

इसी बीच लड़की पंचायत से उठकर अपने घर गई और खुद को आग लगा ली। घर से धुंआ उठता देखकर पंचायत में मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने फतेहपुर पुलिस के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट में एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि 'इस संबंध में हुसैनगंज थाने में लड़की के भाई की तरफ से दर्ज करवाये गए मुकदमा अपराध संख्या-306/19 (बलात्कार और जान से मारने की कोशिश) में नामजद आरोपी मेवालाल (25) को गिरफ्तार कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!