फर्रुखाबादः दूल्हे को पड़ा मिर्गी का दौरा, दुल्हन ने किया शादी से इंकार

Edited By Ruby,Updated: 07 Jul, 2018 02:00 PM

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ने पर दुल्हन ने शादी के बाद सुसराल जाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद बारातियों और घरातियों के हाथ-पांव फूल गए। वहीं दुल्हन का कहना है कि वो इसे अपना पति नहीं मानती है। आपसी समझौते के बाद...

फर्रुखाबादः उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ने पर दुल्हन ने शादी के बाद सुसराल जाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद बारातियों और घरातियों के हाथ-पांव फूल गए। वहीं दुल्हन का कहना है कि वो इसे अपना पति नहीं मानती है। आपसी समझौते के बाद बारात बगैर दुल्हन के ही लौट गई। 

दरअसल मामला थाना क्षेत्र शमशाबाद के गांव फरीदपुर मंगली का है। यहां के निवासी रामनरेश के पुत्र संतोष कुमार की बारात थाना क्षेत्र जहानगंज के गांव कंधरापुर में अर्जुन लाल की पुत्री नीलम के साथ शादी होने को आई थी। मंडप की गांठ खोलने की रस्म के समय अचानक दूल्हा बेहोश हो गया और उसके मुंह से झाग निकलने लगी। यह देखकर दुल्हन ने तुरंत शादी से इंकार कर दिया।
PunjabKesari
दुल्हन ने कहा कि दूल्हे को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। मैं इसके साथ अपना जीवन नहीं बिताऊंगी। यह बात जब लड़के के पिता को पता चली तो उसके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। काफी मनाने के बाद भी लड़की नहीं मानी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को घण्टों समझाया। जिसके बाद सुलह तो करा दी, लेकिन बारात बिना दुल्हन के ही वापस चली गई।
PunjabKesari
दूल्हन का कहना है कि सात फेरे लेने से कोई किसी की पत्नी नहीं बन जाती मैने उनको अपना पति नहीं माना। बीमार पति के साथ कौन रहना चाहेगा। जो लोग उस लड़की को समझाने जाता। उनको लड़की द्वारा एक ही जबाब मिलता था आप अपनी लड़की उसके साथ भेज दो। मेरी जिन्दगी क्या फालतू है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!