Edited By Ramkesh,Updated: 14 Dec, 2020 05:12 PM
नये कृषि बिल कानूनों में बदलाव को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय किसान यूनियन इसे लेकर लगातार विरोध कर रहा है। इसी क्रम में आज किसानों ने बाराबंकी जपनपद में सरकार का पुतला फूंक विरोध जताया।
बाराबंकी: नये कृषि बिल कानूनों में बदलाव को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय किसान यूनियन इसे लेकर लगातार विरोध कर रहा है। इसी क्रम में आज किसानों ने बाराबंकी जपनपद में सरकार का पुतला फूंक विरोध जताया। वहीं पुलिस प्रशासन ने पुतला फूंक रहे किसानों को हिरासत में ले लिया।
बता दें कि नये कृषि बिल को लेकर देश प्रदेश में लगातार विरोध हो रहा है। इसके बावजूद भी केन्द्र की सरकार नये कृषि बिल को वापस करने का से साफ इन कार कर दिया है। सरकार की तरफ से कई बार किसानों के साथ बैठक भी हुई। परंतु किसान अपनी मांग को लेकर अड़े है।
गौरतलब है कि देश के कई हिस्सों से किसान दिल्ली जा कर अपनी मांग सरकार से मांगवाना चाह रहे है। किसान इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर लाकर पहुंच कर धरना दे रहे है। वहीं उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा भी आज किसानों के समर्थन में उत्तर प्रदेश के सभी जनपद में धरना प्रदर्शन कर किसानों का समर्थन किया है।