प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- यूपी में आवारा पशुओं की वजह से किसान हो रहे हैं बर्बाद

Edited By Ramkesh,Updated: 05 Mar, 2023 12:58 PM

farmers are getting ruined due to stray animals in up priyanka gandhi

उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं को लेकर एक बार फिर से सियासत शुरु हो गई है। आवारा पशुओं को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने  योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी चुनाव में जनता आवारा पशुओं का मुद्दा उठा रही थी, तब...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं को लेकर एक बार फिर से सियासत शुरु हो गई है। आवारा पशुओं को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) ने  योगी सरकार पर तंज कसा है।

PunjabKesari

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी चुनाव में जनता आवारा पशुओं का मुद्दा उठा रही थी, तब प्रधानमंत्री जी ने कहा- हमें मालूम ही नहीं था कि यहां ऐसी कोई समस्या है। सरकार बनते ही समाधान हो जाएगा। प्रियंका ने कहा कि आज यूपी में आवारा पशुओं की वजह से  किसान बर्बाद हो रहे हैं, फसलें तबाह हो रही हैं। क्या अब भी उन्हें कुछ नहीं मालूम है? उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी शेयर किया है।  जिसमें आवारा पशु किसान की फसल को बर्बाद कर रहे हैं।
PunjabKesari 

ये भी पढ़ें:- यूपी विधानसभा के फोटो सेशन में दोनों डिप्टी CM गायब, तंज कसते हुए अखिलेश बोले- क्या वो लोग आए नहीं या बुलाए नहीं गए? 

लखनऊ: यूपी विधानसभा के बजट सत्र खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सभी विधायकों ने फोटो खिंचवाई। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम नदारद रहे। इस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दोनों उपमुख्यमंत्रियों के बिना खींची गई सदन-विधायकों की तस्वीर अधूरी है। हमारी माँग है कि सरकार की तरफ़ से उनकी अनुपस्थिति का ये स्पष्टीकरण आए कि क्या वो लोग आए नहीं या बुलाए नहीं गये? क्या उपमुख्यमंत्रियों के पद का कोई महत्व है या नहीं? क्या उनकी गिनती होती भी है या नहीं?

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!