परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने वाली महिला को परिजनों ने किया अगवा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 05 Sep, 2018 04:33 PM

family against woman

अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ विवाह करने वाली एक महिला के परिजन ने उसे तब अगवा कर लिया जब पुलिस अदालत के आदेश पर उसकी उम्र का सत्यापन करवाने के लिए उसे एक सरकारी अस्पताल ले गई थी। पुलिस...

मुजफ्फरनगरः अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ विवाह करने वाली एक महिला के परिजन ने उसे तब अगवा कर लिया जब पुलिस अदालत के आदेश पर उसकी उम्र का सत्यापन करवाने के लिए उसे एक सरकारी अस्पताल ले गई थी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (शहर) ओमवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर से महिला के परिजन उसे अगवा करके एक वाहन में ले गए।

पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ पिछले महीने एक व्यक्ति से विवाह कर लिया था। महिला के परिजन ने उस व्यक्ति के परिजन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने महिला को अगवा किया है। इसके बाद महिला ने अपने पति के साथ इलाहाबाद उच्च न्यायालय में गुहार लगाई और सुरक्षा की मांग की। अदालत ने पुलिस को महिला की उम्र का सत्यापन करवाने का निर्देश दिया।

अदालत के आदेश के अनुपालन में सिविल लाइन्स पुलिस मंगलवार को महिला को जिला अस्पताल ले गई। जब उसके परिवार को पता चला कि उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है तो वह 20 से 25 लोगों के साथ वहां पहुंच गए और उन्होंने पुलिस वैन तथा पुलिसर्किमयों को काबू में करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि महिला के परिजन उसे एक वाहन में लेकर चले गए। पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें महिला भी मिल गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में महिला की मां भी शामिल है। इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!