Edited By Ruby,Updated: 05 Sep, 2018 05:39 PM
यूपी के हाथरस में एक व्यक्ति को फर्जी बिजली अधिकारी बनकर महिला से अश्लील बातें करना मंहगा पड़ गया। महिला ने आज आरोपी व्यक्ति को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की। आस-पास मौजूद लोगों ने भी अपना हाथ साफ किया। इतना ही नहीं गुस्साई महिला ने आरोपी व्यक्ति के...
हाथरसः यूपी के हाथरस में एक व्यक्ति को फर्जी बिजली अधिकारी बनकर महिला से अश्लील बातें करना मंहगा पड़ गया। महिला ने आज आरोपी व्यक्ति को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की। आस-पास मौजूद लोगों ने भी अपना हाथ साफ किया। इतना ही नहीं गुस्साई महिला ने आरोपी व्यक्ति के मुंह पर कालिख भी पोती। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महिला की मानें तो उसे एक व्यक्ति का फोन आया। जिसने खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताया। महिला ने बताया कि खुद को बिजली अधिकारी बताने वाला आए दिन उसे फोन करके अश्लील बातें करता था। आज शक होने पर उसने दूसरे फोन से उसे फोन किया। जिसके बाद वह व्यक्ति महिला का पड़ोसी ही निकला।
रंगे हाथों पकड़े जाने पर महिला ने जमकर उसकी धुनाई की। हंगामा होते देख मोहल्ले के सभी लोग इकट्ठा हो गए। वहीं राह जाते राहीगरों ने भी आरोपी पर अपना हाथ साफ किया। इस पूरे हंगामे के बाद महिला ने आरोपी के मुंह पर कालिख तक पोत दी। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।